0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

G7 बैठक में भारत की स्थिति तीन पहलुओं पर स्पष्ट थी: पहला, कनाडा–भारत के तनावों को राजनयिक बहाली के साथ हल करना; दूसरा, आतंकवाद के खिलाफ कड़ा वैश्विक रुख अपनाना; और तीसरा, भारत-पाक संघर्ष विराम प्रक्रिया में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का स्पष्ट शब्दों में खंडन किया गया।

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्ने ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को G7 में आमंत्रण देने के कारण बताया कि, भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और कई वैश्विक सप्लाई चेन के केंद्र में है” इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने उच्चायुक्तों की नियुक्ति फिर शुरू करने और पूरे राजनयिक सेवाओं को बहाल करने पर सहमति व्यक्त की ।

G7 नेताओं द्वारा जारी संयुक्त बयान में “transnational repression” (राज्य-प्रायोजित उत्पीड़न) को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई, जिसे परोक्ष रूप से भारत सहित सभी संबंधित देशों के लिए संकेत माना गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 की आउटरीच बैठक में आतंकवाद पर जोरदार टिप्पणी की, उन्होंने हालिया “पाहलगाम आतंकी हमले” को “मानवता पर हमला” बताया। वैश्विक समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकरूप और न्यायपूर्ण रुख अपनाने की अपील की, जिसमें उन्होंने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया ।

भारत-पाक नई संघर्ष विराम प्रक्रिया में तीसरे पक्ष का इंकार, प्रधानमंत्री मोदी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने स्पष्ट किया कि, अप्रैल में कठिनाईपूर्ण तनावों के बीच बनी नए संघर्ष विराम की प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र या किसी अन्य देश ने मध्यस्थता नहीं की, यह केवल भारतीय और पाकिस्तानी सैन्य चैनलों के बीच हुआ था, और इसे तीसरे पक्ष की मध्यस्तता नहीं कहा जा सकता । इसी पर मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथन को सीधे खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि “संघर्ष विराम पर कोई अमेरिकी मध्यस्थता नहीं हुई” ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %