0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

DB l सीसीटीवी पर स्प्रे कर पुलिस को दिया चकमा l

कटनी में माधव नगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को नकाबपोश बदमाशों ने उखाड़कर ले जाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आधी रात करीब दो से ढाई बजे के बीच बदमाश एक चारपहिया वाहन और लोडर जैसे वाहन के साथ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने एटीएम काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर फुटेज को धुंधला कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

इसके बाद बदमाशों ने लोहे के औजारों से एटीएम मशीन को ढीला किया और उसमें लगे स्टील हुक को लोडर से जोड़कर पूरी मशीन को खींचकर बाहर निकाल लिया। एटीएम को वाहन में लादकर वे जबलपुर रोड की ओर महज 15 मिनट में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय मशीन में लगभग 10 से 11 लाख रुपये मौजूद थे।

घटना की जानकारी पुलिस को करीब आधे घंटे बाद मिली, लेकिन तब तक बदमाश इलाके से निकल चुके थे। रात में ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास चोरों की तलाश में घेराबंदी की गई। हालांकि बदमाश किस दिशा में भागे, इसका सुराग अभी तक नहीं मिल सका है।

घटनास्थल की जांच के लिए एसपी अभिनव विश्वकर्मा, एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया समेत पुलिस अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और साइबर टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात दूसरे जिलों में हुई एटीएम लूट से मेल खाती है और उन जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना और स्थायी चेकिंग पॉइंट इतने पास होने के बावजूद बदमाशों का इतनी आसानी से एटीएम उखाड़कर ले जाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %