0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

DB l राजस्थान की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक ऐसी गिरफ्तारी की है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। कभी 26/11 मुंबई आतंकी हमले में होटल ताज के अंदर आतंकियों से लड़कर देश का नाम रोशन करने वाले NSG कमांडो रहे बजरंग सिंह अब गांजा तस्करी रैकेट का सरगना निकले। ATS ने उन्हें लगभग 200 किलो गांजा के साथ चूरू जिले से गिरफ्तार किया।

राजस्थान के सीकर निवासी बजरंग सिंह ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर BSF जॉइन किया और बाद में NSG कमांडो बने। सात साल सेवा देने के बाद उन्होंने वर्दी उतारी और राजनीति में किस्मत आजमाने की कोशिश की। 2021 में उन्होंने अपनी पत्नी को स्थानीय चुनाव लड़ाने की योजना बनाई, जो भले सफल नहीं हुई, लेकिन इसी दौरान उन्होंने इलाके में अपना प्रभाव बढ़ाया और आपराधिक नेटवर्क से जुड़कर गांजा तस्करी का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सिंह ओडिशा-तेलंगाना से गांजा मंगवाकर राजस्थान और आसपास के राज्यों में सप्लाई करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फर्जी मोबाइल आईडी का इस्तेमाल करता और दूर-दराज के गांवों में छिपा रहता। ATS और मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल ने दो महीने तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार ‘ऑपरेशन गंजनेय’ के तहत उसे दबोच लिया।

26/11 हमले में आतंकवादियों से लोहा लेने वाला यह पूर्व कमांडो अब 25,000 रुपये का इनामी अपराधी बन चुका था। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी न सिर्फ राजस्थान में सक्रिय ड्रग माफिया के लिए बड़ा झटका है, बल्कि आतंकवाद और नशे के गठजोड़ को तोड़ने की दिशा में भी अहम सफलता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %