0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

DB l सिहोरा (जिला जबलपुर) में गुरुवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वार्ड क्रमांक 5 के आजाद चौक क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर में लाउडस्पीकर पर आरती चल रही थी, उसी दौरान कुछ लोग मस्जिद में नमाज के लिए पहुंचे। इसी बीच युवकों के बीच कहासुनी हुई और माहौल बिगड़ गया।

file photo

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नारेबाजी के दौरान मंदिर परिसर की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। करीब 10 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। कुछ लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालात नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

file photo

प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी धार्मिक स्थल को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अफवाहों से बचने व शांति बनाए रखने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %