0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

DB l अरविन्द केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस फैसले के साथ ही अदालत ने मनीष सिसोदिया समेत मामले के सभी 23 अभियुक्तों को आरोपमुक्त कर दिया। यह फैसला केंद्रीय जांच एजेंसी Central Bureau of Investigation (सीबीआई) द्वारा दायर मामले में आया।

Arvind Kejriwal(file photo)

अदालत ने अपने आदेश में सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि हजारों पन्नों की चार्जशीट में कई ऐसे दावे हैं जिनका गवाहों के बयानों से कोई ठोस समर्थन नहीं मिलता। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने टिप्पणी की कि चार्जशीट में “भ्रामक दावे” किए गए हैं और सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनाने में एजेंसी विफल रही। अदालत ने यह भी कहा कि केजरीवाल को बिना ठोस साक्ष्य के मामले में शामिल किया गया।

फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी हमारे ऊपर लगातार आरोप लगा रही थी, लेकिन आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। सत्य की जीत हुई है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए पूरे मामले को “फर्जी राजनीतिक षड्यंत्र” बताया।

Manish Sisodiya(file photo)

केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।” वहीं उनकी पत्नी सुनीता ने सुना केजरीवाल सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सत्य की हमेशा जीत होती है।” अदालत के इस फैसले को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %