0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

DB l नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडियन यूथ कांग्रेस के 20-30 कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस के अनुसार घटना करीब 12:30 बजे की है। प्रदर्शनकारी QR कोड के जरिए पंजीकरण कर हॉल नंबर-5 में पहुंचे। अंदर जाकर उन्होंने स्वेटर और जैकेट उतारकर नारे लगाने शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया और तिलक मार्ग थाने ले गई। अन्य की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

File Photo

घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसे “राष्ट्रीय शर्म” बताते हुए कहा कि जब भारत वैश्विक तकनीकी मंच पर नेतृत्व दिखा रहा है, तब ऐसा व्यवहार देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के लिए एआई का मतलब “एंटी-इंडिया” हो गया है।

वहीं कांग्रेस ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों और युवाओं के हित में नहीं है, इसलिए विरोध जरूरी था। 16 से 20 फरवरी तक चल रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि और वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हैं। घटना के बाद समिट स्थल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %