प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन कॉल पर बात हुई है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी जी-7 समिट के लिए कनाडा में हैं। ट्रंप भी इस समिट के लिए आए थे, हालांकि, इजरायल और ईरान जंग की वजह से उन्हें अचानक ही एक दिन पहले वापस लौटना पड़ा। इस बीच पीएम मोदी ने फोन पर ट्रंप से बात की है।
यह कॉल G 7 शिखर सम्मेलन 18 जून 2025 के दौरान हुआ, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी, इस फ़ोन कॉल की अवधि लगभग 35 मिनट थी ।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने करीब 35 मिनट बातचीत में ,कई मुद्दों पर बात की , इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि “India now regards terrorism not as proxy war but actual war” — यानी, आतंकवाद अब केवल पीछे से लड़े जाने वाला युद्ध नहीं, बल्कि वास्तविक युद्ध है। उन्होंने भारत की आतंक-रोधी कार्रवाई की सराहना की और कहा कि वे वैश्विक सुरक्षा के मुद्दों पर भारत के साथ ठोस साझेदारी करना चाहते हैं ।
मोदी ने इस सैन्य अभियान की जानकारी दी और इसे जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, जिसे “गोलियों का जवाब गोलियों से” के जज़्बे के तहत चलाया जा रहा है। मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत ना केवल हाल में, बल्कि भविष्य में किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं करेगा ।
उन्होंने भारत की आतंक-रोधी कार्रवाई की सराहना की और कहा कि वे वैश्विक सुरक्षा के मुद्दों पर भारत के साथ ठोस साझेदारी करना चाहते हैं ।
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा की ।
कॉल के दौरान ट्रंप ने G 7 के बाद मोदी से यूएस में मुलाकात का आग्रह किया, जिसे मोदी समय की प्रतिबद्धता के चलते अस्वीकार कार दिया।
पीएम मोदी ने ट्रंप को क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का न्योता दिया, जो इस साल के अंत में होने की संभावना है।
