0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

DB l जबलपुर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने सोमवार को जबलपुर के तीन शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगा नगर गढ़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह शिक्षा गढ़ा बाजार तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू नगर का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान रानी दुर्गावती विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का उन्होंने शुभारंभ किया। साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुजाहिद खान को क्षतिग्रस्त कमरों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश दिए।

गढ़ा बाजार विद्यालय में तीन शिक्षक – श्रीमती शिखा रैकवार, श्रीमती प्रतिभा धड़गे और रामगोपाल सोनी – बिना अनुमति अवकाश पर पाए गए, जिन पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कमला नेहरू नगर विद्यालय में छात्राओं की कम उपस्थिति पर शिक्षकों को पालकों से सतत संपर्क बनाए रखने को कहा गया।

शिक्षकों की बैठक में अधिकारी ने डेली डायरी, स्टूडेंट डेटा रजिस्टर, यूनिट टेस्ट और उपस्थिति सुधार पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों के प्रश्नों के समाधान भी बैठक पर ही दिए और सभी को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %