0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

DB l जबलपुर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में जिला पंचायत जबलपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जबलपुर के राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) में 32 चिन्हांकित सफाई साथियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण “स्वच्छता संस्कार – सफाई साथी आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, SIRD के संचालक श्री अरविंद यादव, उप संचालक एवं अतिरिक्त सीईओ विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीईओ श्री गहलोत ने कहा कि आज के दौर में सेवा प्रदायकों के पास न केवल कार्यकुशलता होनी चाहिए, बल्कि उसमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान होना चाहिए, ताकि वे सम्मानजनक सेवा देकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

जिला समन्वयक श्री अरुण सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि एक प्रशिक्षित स्वच्छता साथी अपने कौशल को उन्नत कर समाज में अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के कुल 47 क्लस्टरों में से प्रथम चरण में 18 क्लस्टरों में यह कार्य प्रारंभ किया जाएगा। एक सफाई साथी के अंतर्गत 85 से 199 शौचालय इकाइयों की जिम्मेदारी होगी, जिससे वे प्रतिमाह ₹25,000 से ₹45,000 तक की आय अर्जित कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में सफाई साथी आकाश ने तकनीकी उपकरणों का सुरक्षित और प्रभावी उपयोग कर स्वच्छता सेवा बेहतर ढंग से प्रदान करने के व्यावहारिक तरीके साझा किए। यह प्रशिक्षण न केवल जानकारीवर्धक रहा, बल्कि सफाई साथियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %