0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

DB l देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले लुटियंस जोन में सोमवार सुबह तमिलनाडु की कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई, जब वह मॉर्निंग वॉक के बाद तमिलनाडु हाउस के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपटी और मौके से फरार हो गए। यह घटना संसद भवन और पीएम आवास जैसे वीआईपी इलाकों से कुछ ही दूरी पर हुई है।

घटना के तुरंत बाद सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी। पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी गर्दन पर चोट आई है और वह सदमे में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक महिला सांसद राष्ट्रीय राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है?

नई दिल्ली जिला पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। चेन स्नैचर्स की तलाश में 10 से अधिक टीमें लगाई गई हैं और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, डंप डेटा और चश्मदीदों से पूछताछ के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। तमिलनाडु भवन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी घटना पर चिंता जताई और आर. सुधा को लोकसभा स्पीकर से मिलने लेकर गईं। इस घटना ने संसद सत्र के दौरान राजधानी दिल्ली में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।

सांसद आर. सुधा ने घटना को “अस्वीकार्य और चिंता जनक” बताया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ-साथ राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।

यह घटना न सिर्फ जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि आम लोगों के लिए भी खतरे का संकेत देती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %