0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

जबलपुर। डिजिटल भारत मीडिया के संचालक प्रमोद पटेल ने नगर निगम जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात नगर निगम की हालिया उपलब्धियों पर शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर प्रमोद पटेल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में जबलपुर को देशभर में 5वां स्थान प्राप्त होने पर महापौर सहित नगर निगम की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जबलपुरवासियों की सहभागिता, निगम कर्मचारियों की मेहनत और महापौर के कुशल नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल भारत मीडिया भविष्य में जबलपुर की संस्कृति, स्वच्छता, और सामाजिक चेतना को केंद्र में रखकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इन आयोजनों के माध्यम से शहर के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने डिजिटल भारत मीडिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा— “मीडिया समाज को जागरूक, जिम्मेदार और संगठित करने में एक सशक्त स्तंभ है। जबलपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसमें मीडिया की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %