0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

DB l बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर से की। जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने एनडीए के प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा, “जरा सभी अपना मोबाइल बाहर निकालिए और उसकी लाइट जलाइए।” उनकी अपील पर जब हजारों लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट जलाई, तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “जब सबके हाथ में इतनी रोशनी है, तो लालटेन की क्या जरूरत है?” यह टिप्पणी उन्होंने आरजेडी के चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ पर तंज के रूप में की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाया है, अब बिहार को लालटेन युग में लौटने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बिहार का हर नौजवान डिजिटल इंडिया का हिस्सा है और एनडीए सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि सस्ता डेटा हर किसी की पहुंच में हो। पीएम मोदी ने कहा, “आपके इस चायवाले ने तय किया है कि अब एक जीबी डेटा एक कप चाय से भी सस्ता होगा।” उन्होंने युवाओं से कहा कि सस्ते इंटरनेट का फायदा उठाकर वे रील्स बनाकर अपनी बात दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

रैली के दौरान पीएम मोदी ने आरजेडी के “जंगलराज” का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार अब उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता। उन्होंने कहा कि एनडीए ने विकास, बिजली और कनेक्टिविटी को घर-घर तक पहुंचाया है। वहीं, कांग्रेस ने इस रैली को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि 1979 में जनसंघ ने ही कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिराई थी, अब उसी जगह जाकर प्रचार करना “राजनीतिक विरोधाभास” है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %