0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीवान जिले के जसौली गांव से जनसभा को संबोधित कर बिहारवासियो को करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे ,पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने जंगलराज की याद दिलाई और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार को 10 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन योजनाओं में सड़क, रेलवे, शहरी विकास, और ऊर्जा क्षेत्र की कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं बिहार के विकास को नई गति देंगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। लंबे समय बाद एक मंच से दोनों नेताओं की मौजूदगी अपने आप में संकेत है कि एनडीए अब एक बार फिर से पूर्ण एकजुटता दिखाकर विपक्ष को चुनौती देना चाहता है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा —
“बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। लेकिन कुछ लोग फिर से राज्य को जंगलराज के दौर में ले जाना चाहते हैं।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विपक्ष को घेरा और कहा —
“हमने अराजकता और पिछड़ेपन से बिहार को बाहर निकाला है। अब राज्य को पीछे नहीं जाने देंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह साझा मंच केवल विकास योजनाओं के लोकार्पण तक सीमित नहीं था। इस कार्यक्रम के जरिए एनडीए ने साफ संकेत दे दिया है कि बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी अब तेज़ हो चुकी है। मंच से दिया गया हर बयान, आने वाले चुनावी माहौल की झलक देता दिखा।

पीएम मोदी का यह दौरा एक रणनीतिक कदम था — विकास के नाम पर भरोसे का माहौल बनाना, और विपक्ष को ‘अराजकता’ बनाम ‘विकास’ की बहस में उलझाना। यानी ये शिलान्यास नहीं, चुनावी नींव थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %