0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों ने भड़काई आग…

DB l लेह-लद्दाख में बुधवार (24 सितंबर) को आंदोलन उस समय हिंसक हो गया जब छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए सीआरपीएफ की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लेह हिल काउंसिल भवन और बीजेपी कार्यालय के बाहर जमकर पथराव किया। स्थिति बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान दो महिला प्रदर्शनकारी अंचुक और अंचुक डोलमा बेहोश हो गईं, जिससे भीड़ और उग्र हो गई। छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद तनाव तेजी से बढ़ गया। फिलहाल पुलिस और सेना की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

यह आंदोलन लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और उसे छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा है। सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण विरोध के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर तक का समय दिया है, लेकिन वे तत्काल समाधान चाहते हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, और अब वहां के लोग अपनी पहचान और अधिकारों की मांग पर सड़कों पर उतर आए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %