0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

जबलपुर। विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए नगर निगम ने विजय नगर क्षेत्र में एक साथ 5 नई सड़कों के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। महापौर के नेतृत्व में नगर निगम लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यही नहीं, आने वाले समय में विजय नगर का लुक भी और खूबसूरत होने वाला है।

नगर निगम द्वारा महापौर के निर्देशानुसार अहिंसा चौक से कचनार सिटी तक एम-40 सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। रविवार को महापौर, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, पार्षदों और अधिकारियों ने मिलकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित डेडलाइन के भीतर सभी सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय सीमा में कार्य पूरे नहीं हुए तो ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विजय नगर क्षेत्र की इन 5 सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रीय नागरिकों को एक आधुनिक और सुंदर सड़क नेटवर्क मिलेगा। इन सड़कों को आकर्षक बनाने के लिए उनके बीच आकर्षक डिवाइडर, फाउंटेन, दूधिया रोशनी और हरियाली की भी व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी सड़क निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएंगे और नागरिकों को सुविधा के साथ-साथ शहर के सौंदर्य में भी वृद्धि नजर आएगी। विकास के इस पहल से विजय नगर और भी व्यवस्थित, सुंदर और आधुनिक क्षेत्र के रूप में उभरने जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %