DB l अक्टूबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, जानिए आपकी जिंदगी पर क्या होगा असर…
1 अक्टूबर 2025 से देशभर में कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ये बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों, रेलवे टिकट बुकिंग, बैंकिंग ब्याज दरों, UPI लेन-देन और पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन नए नियमों को समय रहते समझना बेहद जरूरी है, वरना वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है।अक्टूबर से शुरू हो रहे ये बदलाव सीधे घर के बजट, डिजिटल लेन-देन और निवेश की रणनीति को प्रभावित करेंगे। समय रहते इन नियमों को समझना और अपनाना ही समझदारी होगी।

LPG सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी, सीएनजी और जेट फ्यूल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। पिछले कई महीनों से 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत स्थिर है, ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे टिकट बुकिंग नियम ,ऑनलाइन टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के लिए रेलवे ने नया नियम लागू किया है। अब 1 अक्टूबर से रिजर्वेशन खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में केवल आधार वेरिफिकेशन वाले यात्री ही टिकट बुक कर पाएंगे। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर लागू होगा। काउंटर से टिकट लेने वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

बैंकिंग और ब्याज दरें ,नई तिमाही से कर्ज, FD और बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा होगी। निवेशकों और ग्राहकों को अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को अपडेट करना होगा।
UPI पेमेंट ,डिजिटल लेन-देन के लिए भी नए गाइडलाइन लागू होंगी। बड़े ट्रांजैक्शन पर लिमिट और नियम सख्त किए गए हैं, ताकि धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।

पेंशन और NPS ,राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में न्यूनतम मासिक योगदान 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। इसका उद्देश्य फंड प्रबंधन को और मजबूत करना है।
