0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

जबलपुर । संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने संभागीय कार्यालय में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, निर्माण कार्य, मातृ वंदना योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेश दीक्षित सहित सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। श्री सिंह ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम है, वे सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से सुधार लाएं तथा जनशिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराएं। यदि निर्माण कार्यों में कोई समस्या आती है, तो उसका समाधान जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठकों में त्वरित रूप से कराया जाए। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, छात्रावासों में प्रवेश एवं संचालन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। संभागीय उपायुक्त को निर्देशित किया गया कि वे इस माह सभी छात्रावासों का निरीक्षण सहायक आयुक्तों के माध्यम से अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं।

मातृ वंदना योजना की धीमी प्रगति पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ने जानकारी दी कि संबंधित सीडीपीओ को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उन्हें कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अंत में संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %