0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

DB l नई दिल्ली में सोमवार को दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई, जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक टाटा सिएरा कार वीआईपी गेट (गेट नंबर-2) का बैरियर तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गई। इस घटना से सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में तत्काल सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में कार चालक सरबजीत सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह कार रूप नगर इलाके से बरामद की गई है और बाकी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला है।

file photo

घटना के दौरान कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और पोर्च के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया। हालांकि, मौके पर किसी भी प्रकार की विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और बम निरोधक दस्ता भी जांच के लिए मौके पर तैनात किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाने का दावा किया गया था। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

file photo

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कार परिसर में कैसे घुस पाई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *