0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

DB l तेजस्वी यादव होंगे सीएम उम्मीदवार, मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री पद के चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। कांग्रेस, राजद, वीआईपी, वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, जबकि वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया। इस ऐलान के साथ ही बिहार चुनावी समर में महागठबंधन ने औपचारिक रूप से बिगुल फूंक दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव युवाओं की आवाज़ हैं और बिहार के भविष्य की उम्मीद भी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि “बिहार के पुनर्निर्माण का साझा विज़न” है। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा, “हम 20 साल की निक्कमी और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। हमारी प्राथमिकता बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार से बिहार को मुक्त करना है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मुकेश सहनी ने कहा कि साढ़े तीन साल से इस पल का इंतजार था। “अब कोई समाज उपेक्षित नहीं रहेगा। हम सब मिलकर बिहार को विकास की राह पर ले जाएंगे।”
वाम दलों के नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को घोषणाओं में उलझाकर रखा है, जबकि महागठबंधन जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, तेजस्वी-मुकेश की जोड़ी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का प्रतीक है, जो महागठबंधन को मजबूती दे सकती है। इस फैसले के साथ बिहार की राजनीति में अब मुकाबला तेजस्वी यादव बनाम एनडीए के संभावित चेहरे के

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %