0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second

इंडसइंड बैंक इंडसइंड बैंक पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा की गई ताज़ा कार्रवाई भारतीय वित्तीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।

इंडसइंड बैंक की कुछ वित्तीय रिपोर्टिंग में कथित गड़बड़ियों की शिकायतें SEBI तक पहुंचीं। SEBI ने जब जांच शुरू की, तो पाया कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बैंक की आंतरिक वित्तीय स्थिति की संवेदनशील जानकारी का दुरुपयोग किया है।

SEBI ने बैंक के पांच शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है, जिनमें उनमें इंडसइंड बैंक के सीईओ-एमडी सुमंत कथपालिया के अलावा अरुण खुराना -पूर्व कार्यकारी निदेशक और उप सीईओ, सुशांत सौरव -ट्रेजरी ऑपरेशन प्रमुख, रोहन जथन्ना -जीएमजी ऑपरेशन हेड ऑपरेशन हेड, और अनिल मार्को राव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं ।
इन पर आरोप है कि इन्होंने बैंक के वित्तीय खामियों के बारे में गोपनीय जानकारी होने के बावजूद बैंक के शेयरों की बिक्री की, जिससे इन व्यक्तियों ने कुल 4,78,565 शेयरों की बिक्री की, जिससे उन्होंने ₹19.78 करोड़ का लाभ कमाया। SEBI ने इन व्यक्तियों के खातों को फ्रीज़ कर दिया है और उन्हें प्रतिभूति बाजारों में लेन-देन से प्रतिबंधित कर दिया है।

SBI ने इस मामले में और व्यक्तियों के खिलाफ भी जांच शुरू की है और कहा है कि यह कार्रवाई निवेशकों के विश्वास को बनाए रखने और बाजार की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

यह मामला SEBI द्वारा किसी बैंक के CEO के खिलाफ पहली बार insider trading के आरोप में की गई कार्रवाई है, जो भारतीय वित्तीय बाजारों में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। SEBI ने कहा है कि जांच अभी जारी है और अगर और कोई भी इस मामले में दोषी पाया गया तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

बैंक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्वतंत्र ऑडिट फर्म (ग्रांट थॉर्नटन) को जांच के लिए नियुक्त किया है ताकि वित्तीय अनियमितताओं का पूरा पता लगाया जा सके।
यह मामला भारतीय वित्तीय बाजार के लिए चेतावनी है कि अंदरूनी जानकारी का दुरुपयोग गंभीर अपराध है। SEBI ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ऐसे मामलों में सख्त और तेज कार्रवाई करेगा ताकि निवेशकों का विश्वास बना रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %