रेलवे प्रशासन ने आगामी दिनों में जबलपुर स्टेशन पर आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए चार दिन का ब्लॉक निर्धारित किया है। इस दौरान, मदनमहल स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को मदनमहल स्टेशन से अपनी यात्रा आरंभ करनी होगी।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आगामी चार दिन का ब्लॉक आगामी फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। एलआईसी से लेकर दमोह नाका तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर ब्रिज के शेष बचे कार्य के लिए मदन महल स्टेशन में डाउन ट्रैक पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था।
इस दौरान ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था ताकि केबिल स्टे ब्रिज के निर्माण के दौरान किसी प्रकार का जोखिम न हो। ब्लॉक के कारण जबलपुर से इटारसी वाली लाइन पर ही गाड़ियां चलीं, जबकि इटारसी से जबलपुर के बीच किसी भी ट्रेन का आगमन नहीं हो सका। इस मेगा ब्लॉक से प्रभावित ट्रेनों में सोमनाथ एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा मेल, पुणे-पटना सुपरफास्ट, दादर वाराणसी, पटना सुपरफास्ट शामिल थीं, जो विलंब से जबलपुर स्टेशन पहुंचीं।
रेलवे विभाग ने फ्लाईओवर के तीनों छोर पर कार्य पूर्ण कर लिया है, और केवल मदन महल स्टेशन के ऊपर केबिल स्टे ब्रिज का कुछ हिस्सा बाकी रह गया है। इस कार्य के लिए रेलवे विभाग ने आवश्यक अनुमति (एनओसी) भी प्रदान की थी
गाड़ी संख्या 11651: जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस (07 मार्च से 11 मार्च 2025 तक)
गाड़ी संख्या 11652: सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (08 मार्च से 12 मार्च 2025 तक)
इन दोनों ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। यात्रियों को मदनमहल स्टेशन से इन ट्रेनों में चढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की है।
