0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

DB l पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार सुबह फैसलाबाद के मलिकपुर इलाके में एक फैक्ट्री में गैस लीकेज से हुआ जोरदार धमाका बड़ा हादसा बन गया। घटना में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फैक्ट्री की बिल्डिंग और शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गए, साथ ही आसपास के सात मकानों की छतें भी गिर गईं।

file photo

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इलाके में करीब चार फैक्ट्रियां स्थित हैं और किसी में भी बॉयलर नहीं था। शुरुआती जांच में सामने आया कि गैस लीक होने से एक फैक्ट्री में आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में आसपास की फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर तक मलबे से 15 शव निकाले गए, जबकि 10 घायलों को एलाइड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इनमें तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का इलाज जारी है।

file photo

कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और घटना की विस्तृत जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर दुख जताते हुए रिपोर्ट तलब की है। वहीं, NTUF ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %