0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

DB l गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज तहसील के माजरा गांव में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच मंदिर विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इस घटना में सरपंच समेत करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज हिम्मतनगर और प्रांतिज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के भैरव मंदिर के प्रशासन और दिवाली के मौके पर आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साई भीड़ ने 100 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की, जिनमें 26 कारें, 6 टेंपो, 3 ट्रैक्टर और 50 से ज्यादा बाइकें शामिल थीं। इतना ही नहीं, भीड़ ने कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और एक घर व दो कारों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। साबरकांठा के एसपी, डीवाईएसपी, एलसीबी और एसओजी की टीमों को गांव में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस ने अब तक 25 से 30 लोगों को हिरासत में लिया है और करीब 110 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिंसा से जुड़े वीडियो और सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इस घटना ने दिवाली और गरबा की तैयारियों के बीच पूरे गांव को तनाव और डर के माहौल में डाल दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %