0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

DB l VIP रोड पर मौत का साया
नशे में धुत ड्राइवर ने 2 किमी तक दौड़ाया ट्रक, 20 वाहन चपेट में, शहर दहला।10 मिनट में 15 लोग कुचले, 3 की मौत… भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले किया।

इंदौर में सोमवार की शाम कालानी नगर से बड़ा गणपति चौराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबा रास्ता मौत का मंजर बन गया। एक बेकाबू ट्रक ने 10 मिनट के भीतर 15 से अधिक लोगों को रौंद डाला। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नशे में धुत होकर नो-एंट्री तोड़ते हुए शहर में दाखिल हुआ। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए उसने रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे ट्रक बेकाबू हो गया। इस दौरान दोपहिया, कार, ऑटो और ई-रिक्शा समेत करीब 20 वाहन चपेट में आ गए। बड़ा गणपति चौराहे पर ट्रक में आग लग गई और दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक लगभग 600 मीटर तक ट्रक के पहियों में फंसी रही। हादसे में दो साल का मासूम संविद और प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी भी शिकार बने।

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे राहगीरों और प्रशासनिक टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों को गीतांजलि अस्पताल, छह को बांठिया अस्पताल और दो गंभीर घायलों को अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया। करीब तीन घंटे तक पूरे इलाके में लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर, संभागायुक्त, मंत्री और महापौर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डीसीपी ज़ोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि चालक नशे में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब ट्रक मालिक और वाहन में मौजूद सामान की भी जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %