जबलपुर।
संस्कारधानी की नागरिकों की सुविधा के लिए पहली बार प्रारंभ किये गए महापौर हेल्प लाइन के नवाचार को काफी सफलता प्राप्त हुई है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की मंशा के अनुरूप महापौर हेल्प लाइन में नागरिकों की समस्या के निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसका परिणाम यह है कि महापौर हेल्प लाइन में दर्ज होने वाली समस्याओं का समाधान 95 प्रतिशत तक हो रहा है।
अब महापौर श्री अन्नू ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही को और प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इसके लिए एक एप भी तैयार किया जाये। महापौर श्री अन्नू की मंशा है कि इस एप के माध्यम से नगर निगम संस्कारधानी के घर घर में अपनी पहुॅंच स्थापित कर सके और घर बैठे ही नागरिकों को संबंधित समस्याओं के निराकरण का लाभ प्राप्त हो सके। महापौर ने कहा कि अब एक फोन कॉल पर नागरिकों की समस्याएॅं दूर होंगी। उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संभागीय कार्यालय और नगर निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। नागरिकों को घर बैठे ही समस्याओं का निराकरण होगा।
महापौर हेल्प के द्वारा किये जा रहे समीक्षा बैठक के दौरान आज महापौर श्री अन्नू ने संबंधित अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिये हैं कि इस सुविधा का और भी अधिक विस्तार किया जाये। जो एप तैयार किया जाये उसकी जानकारी और उससे मिलने वाले लाभ की पूरी सूचना घर-घर तक पहुॅंचाने की व्यवस्था की जाये ताकि घर बैठे आम नागरिकों को भी बिना परेशान हुए नगर निगम से सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। महापौर श्री अन्नू ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि महापौर हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण 95 प्रतिशत है जिसे उन्होंने शत्प्रतिशत तक ले जाने की बात कही। शीघ्र ही इस दिशा में महात्वपूर्ण कदम उठाए जायेगें।
महापौर श्री अन्नू ने कहा कि नगर निगम और संस्कारधानी के आम नागरिकों के बीच में समस्याओं के निराकरण करने की सुविधा को विस्तार करते हुए सोशल मीडिया को भी अधिक मजबूत किया जायेगा ताकि आम जनता को सीधे इसका लाभ मिल सके।
महापौर हेल्प लाइन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त एवं महापौर हेल्प लाइन की प्रभारी श्रीमती अंकिता जैन, तकनीकि अधिकारी अंकुर खरे, बालेन्द्र शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, अभिवीर सिंह, अभिराज सिंह, आदि उपस्थि रहे।
