सोमवार रात हमीरपुर में युवती ने छत पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
लड़की का नाम सालवी गुप्ता है, वो स्थानीय व्यवसायी सुनील गुप्ता की बेटी थी। वह डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था।
मंगलवार सुबह जब परिजन छत पर पहुंचे तब उन्हें युवती की जली हुई लाश मिली। बेटी सालवी का जला हुआ शव देखकर मां बेहोश हो गई। पिता ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
परिजनों के मुताबिक सालवी पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थी। इलाज के बावजूद सुधार न होने पर वह लगातार मानसिक रूप से टूटती जा रही थी।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सालवी ने अपने माता-पिता और भाई के नाम संदेश लिखा है।
उसने लिखा- “मम्मी-पापा, आपने बहुत कोशिश की मुझे ठीक करने की, लेकिन अब मुझसे सहा नहीं जा रहा… मैं और परेशानी नहीं देना चाहती। भैया, प्लीज उनका ध्यान रखना…”
सुबह जब परिजनों की नजर छत पर पड़ी तो वे चीख पड़े। सालवी की जली हुई लाश देखकर परिवारजन गहरे सदमे में है।
परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और न तो कुछ बोलने की स्थिति में होते हैं, न ही किसी सवाल का जवाब देने की हालत में हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट और घटनास्थल की स्थिति से प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
