0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

DB । जबलपुर। शहर के राइट टाउन, मदन महल स्टेशन रोड पर बिना वैध पंजीयन के संचालित हो रहे पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजीयन की वैधता खत्म होने के बावजूद सेंटर का संचालन जारी था। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय जांच टीम ने आकस्मिक निरीक्षण के बाद सेंटर को तत्काल सील कर दिया।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी द्वारा गठित जांच दल ने बुधवार को सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि सेंटर का पंजीयन मार्च माह में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बाद भी नवीनीकरण कराए बिना संचालन जारी रखा गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर में कार्यरत स्टाफ की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी योग्यता के दस्तावेज भी मांगे, लेकिन निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं कराए जा सके। ऐसे में बिना वैध पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों के सेंटर का संचालन किए जाने को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

जांच के दौरान सेंटर में पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमिता त्रिवेदी के कार्यरत होने की जानकारी मिली। जांच दल ने उन्हें कार्रवाई में सहयोग के लिए फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन वे जांच दल के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं।

निरीक्षण के समय सेंटर में लैब हेड लकी सिंह, लैब टेक्नीशियन आरती नेमा और सेल्स प्रबंधक अनिल गुप्ता मौजूद थे। जांच दल की मौजूदगी में सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर से संबंधित सभी दस्तावेज तीन दिन के भीतर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सवाल यह है कि जब पंजीयन की वैधता मार्च में ही खत्म हो चुकी थी, तो उसके बाद भी सेंटर का संचालन कैसे जारी रहा? स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ने ऐसे संस्थानों की निगरानी और लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *