0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के समनापुर में पंचायत विभाग में कार्यरत इंजीनियर पंकज सिंह परिहार पर एक महिला ने नौकरी दिलाने के बहाने कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर कुंडम थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित के विरूद्ध बीएनएस की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार बताया गया है कि जबलपुर के गढ़ा इलाके में रहने वाली एक महिला की कुछ समय पहले पंकज सिंह से दोस्ती हुई थी। उसके बाद से दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी ।
महिला ने आरोप लगाया कि पंकज सिंह ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर कार में बिठाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।। महिला ने जब भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
इस घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

2 वर्ष पहले करंजिया जनपद में पदस्थ रहने के दौरान भी उनका विवाद सामने आया था।तब सहायक यंत्री की पिटाई भी हुई थी। लंबे समय तक उन्हें जिला पंचायत कार्यालय में अटैच रखा गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें समनापुर जनपद में सहायक यंत्री के पद पर भेजा गया है। इस मामले में आरोपित ने लगाये गए आरोपो को निराधार बताया है।

यह मामला महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की गंभीरता को दर्शाता है, विशेषकर जब नौकरी के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और समाज में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %