जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस के अवसर पर रविवार 22 जून को रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का पुरूष तथा महिला वर्ग के लिये पृथक-पृथक आयोजन किया जायेगा।
प्रातः 7 बजे सम्माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा धावकों को भॅंवरताल स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगें।
पुरूषों की दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से बारहा स्थित दुर्गावती की समाधि तक होगी, वहीं महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से शारदा चौक तक आयोजित होगी।
जबलपुर जिले के धावकों के लिये आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को प्रातः 9 बजे भॅंवरताल उद्यान में नगर निगम जबलपुर तथा दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, मित्रसंघ मिलन एवं कारपोरेषन एथलेटिक संघ के सहयोग से आयोजित वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर पुरूस्कार वितरित किये जायेगें।
इस दिन भी प्रातः 7 बजे सभी धावक वीरांगना की समाधि से मषाल लेकर भंवरताल उद्यान आयेगें।
इस दौड़ का उद्देश्य रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं में देशभक्ति, स्वास्थ्य और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।
