डिजिटल भारत l वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पांचवां बजट पेश करने वाली हैं। उनके नाम सबसे...
डिजिटल भारत l भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेलेगी. इस...
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने कहा कि हमें प्रकरणों के लिए निराकरण के...
डिजिटल भारत l विधानसभा चुनाव में अब लगभग नौ माह का समय बाकी है। चुनावी तैयारियां हर...
डिजिटल भारत l पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। पाकिस्तानी अखबार...
डिजिटल भारत | नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देशानुसार मॉं नर्मदा के सभी तटों क्रमशः ग्वारीघाट, उमाघाट, सिद्धघाट, जिलेहरी घाट, तिलवारा घाट, के साथ-साथ अन्य घाटों पर आज श्रद्धालुओं एवं मॉं नर्मदा के भक्तों के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह‘‘अन्नू’’ के द्वारा विशेष साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग व्यवस्था के अलावा हेल्प डेस्क आदि की सुविधाएॅं भी कराई गयी जिसकानिरीक्षण करने खुद सभी घाटों पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ पहुॅंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं का मुआयना करने दौरान महापौर द्वारा मॉं नर्मदा के दर्शन करने तटों पर पहुॅंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की औरव्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान निगम प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों केद्वारा सराहना की गयी। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने व्यवस्थाओं के निरीक्षण के उपरांत मॉं नर्मदा के चरणों में माथा टेक संस्कारधानी के प्रत्येकपरिवारों एवं घरों में सुख समृद्धि एवं शांति की बरसांत हो सभी का जीवन सुखमय एवं हर्षोल्लास के साथ व्यतीत हो, के लिए मॉं नर्मदाके चरणों में अर्जी लगाई। महापौर ने मॉं नर्मदा की आरती के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन भी की और जबलपुर के सभी सम्माननीयनागरिकों को जीवन दायनी पुण्य सलीला मॉं नर्मदा अवतरण दिवस की शुभकामनाएॅं एवं बधाईयॉं दी। इसके उपरांत महापौर नेप्रशासन द्वारा घाटों पर की गई व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की और उनके प्रति आभार प्रगट किया।
भोपाल की सौम्या तिवारी भारतीय टीम की उप-कप्तान थीं. फाइनल मैच की तनाव भरी स्थिति में सौम्या ने 24 रनों की अहम पारीखेली डिजिटल भारत | साउथ अफ्रीका का पोचेफ्रेस्ट्रूम का सेनवेस पार्क. भारत की बल्लेबाजी चल रही थी. 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैना बेकर ने गेंदडाली जिसे सौम्या तिवारी ने कवर्स की ओर खेला, वो सिंगल रन लेने दौड़ी और भारत के क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवालिया. मां की कपड़े धोने वाली थपकी से खेलने वाली सौम्या ने अब अपने देश को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है. उनकी जिद, उनके जुनूनने न सिर्फ उनका बल्कि उनके पूरे परिवार का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है. भोपाल की रहने वाली सौम्या को अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया था. इस बैटिंगऑलराउंडर ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत बड़ी पारियां तो नहीं खेली लेकिन उनकी छोटी-छोटी पारियां भी टीम की जीत में अहम साबित हुई. उन्होंने टूर्नामेंट में 112 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके. सौम्या की किस्मत ऐसी रही कि फाइनल मुकाबले में विनिंग शॉट भी उन्हीं केबल्ले से आया. भोपाल की बिटिया ने जीती दुनिया अकेडमी में लड़कियां नहीं होती थी ऐसे में सौम्या लड़कों के साथ ही खेलती थीं. कई बार उन्हें लड़की होने के कारण क्रिकेट टूर्नामेंट्स मेंहिस्सा लेने का मौका नहीं मिलता था. सौम्या निराश जरूरत होती थीं लेकिन टीम की खातिर वो बेंच पर बैठने को तैयार रहती थीं. सौम्या की मेहनत बेकार नहीं गई. पहले उन्हें जूनियर वुमेन टी20 चैलेंज में खेलने का मौका मिला और फिर वर्ल्ड कप में. आज टीमइंडिया की जीत ने पूरे भोपाल को अपनी बेटी पर गर्व करने का मौका दिया है और वो जश्न में डूबे हुए हैं. मां की थपकी से खेला करती थीं सौम्या भोपाल की रहने वाली सौम्या के पिता जिला कलेकट्रेट में काम करते थे. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब उनकापरिवार शाहजहानाबाद में रहता था तब सौम्या बहुत छोटी थीं. वो बचपन में अपनी मां की थपकी को बल्ला बनाती और कागज की गेंदसे क्रिकेट खेला करती थीं. सौम्या को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था, वो मोहल्ले में भी अकसर क्रिकेट खेलती लेकिन जब भी लड़केउन्हें अपने साथ खेलने से मना करते तो वो काफी निराश हो जाती थीं. सौम्या को ट्रेनिंग देना चाहते थे सुरेश जब सौम्या का परिवार भोपाल में आकर रहने लगा तो पिता ने बेटी को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलाने का फैसला किया. वो उसे सुरेश चैनानीकी अकेडमी में लेकर गए. हालांकि सुरेश ने सौम्या लड़की होने के कारण ट्रेनिंग देने से मना कर दिया. भारत की ऑफ स्पिनर का दिलटूट गया और वो दो दिन तक रोती रहीं. इसके बाद पिता फिर बेटी को लेकर गए और सौम्या की जिद और जुनून देखकर सुरेश ने उन्हेंअकेडमी में ट्रेनिंग करने का मौका दे दिया. सौम्या को जैसे बस इसी एक मौके का इंतजार था.
डिजिटल भारत | दो दिनों तक सुधरा रहा मौसम रविवार को दोपहर बाद फिर बिगड़ गया। है। सुबह से धूप निकली रही। दो किमी की गति से चली उत्तरीहवाओं से हल्की ठंडक घुली रही। लेकिन दोपहर होते ही हल्के बादल छाने लगे और शाम होते-होते बादल गहराने लगे। बादलों के फेरमें ठंड का असर कम हो गया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षेाभ सक्रिय हो रहा है। हवा के ऊपरी भागमें चक्रवात बना हुआ है इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छा रहे हैं सोमवार को छिटपुट वर्षा के संकेत भी मिलरहे हैं। ठंड का असर हुआ कम– बहरहाल दो दिनों तक निकली रही धूप के असर से ठंड का अहसास कम रहा। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तक बढ़ गया।न्यूनतम तापमान में जरूर आंश्किा गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के असर से अधिकतम तापमान में आंशिकवृद्धि हो सकती है जबकि आस-पास छिटपुट वर्षा होने से ठंड का असर भी कुछ बढ़ जाएगा। पमान में घट-बढ़ का दौर जारी- मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में घट-बढ़ का दौर जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्डकिया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री पर रहा। आने-वाले दिनों में तापमान में इसी तरह घटबढ़ देखी जा सकेगी।
डिजिटल भारत l भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 29...
डिजिटल भारत l नर्मदा प्रकटोत्सव पर नर्मदा तटों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने सहित श्रद्धालुओं की...
