डिजिटल भारत l चालीस के दशक में मशहूर अमेरिकी गायक और अभिनेता फ़्रैंक सिनात्रा को मशहूर करने...
डिजिटल भारत l जनवरी महीने में हुई कार बिक्री के आंकड़े सामने आ चुके हैं. जनवरी 2023 में यात्री वाहनों की बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी पहलेपायदान पर रही, जिसने 1,47,328 यूनिट्स की बिक्री की. वहीं दूसरे पायदान पर हुंडई और तीसरे पर टाटा मोटर्स रही है. हुंडई नेजनवरी 2023 में कुल 50,106 यूनिट्स की बिक्री की है. हर बार की तरह इस बार भी हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारHyundai Creta रही है. हालांकि इस बार इस कॉम्पैक्ट SUV ने बिक्री का एक और रिकॉर्ड बना दिया. Hyundai ने बताया कि उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली Creta ने जनवरी 2023 में अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्रीहासिल की है. पिछले महीने कंपनी ने Hyundai Creta की 15,037 यूनिट्स बेचीं हैं. यह क्रेटा के 2015 में लॉन्च के बाद से इसकाअब तक का सबसे अच्छा महीना रहा है. कंपनी की कुल बिक्री संख्या के अनुसार, जनवरी 2023 में Hyundai India ने भारत में50,106 वाहन बेचे, जिनमें से Tucson, Creta, Venue, Alcazar और Kona Electric की सामूहिक रूप से 27,532 यूनिट्सबिकी हैं. भारत में लॉन्च होने के बाद से क्रेटा की 8.3 लाख यूनिट बिक चुकी हैं. अगर हर महीने का औसत निकाला जाए तो हुंडई क्रेटा कीमासिक रूप से औसतन 12,200 से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं. यह भारत में हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है. इसकेअलावा, कॉम्पैक्ट एसयूवी की सेल्स में भी क्रेटा सबसे ऊपर रहती है. 2022 कैलेंडर ईयर में हुंडई ने क्रेटा की 1,40,895 यूनिट बेचीं. नए अवतार में आई Cretaकंपनी ने हाल ही में Creta को अपडेट किया है और इसके इंजन को BS6 स्टेप 2 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक तैयार किया है. Creta अब सिर्फ 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. इसमें अब एक आइडल-स्टॉप-स्टार्ट फंक्शन भी मिलता है. 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प को हटा दिया गया है....
डिजिटल भारत l टीम इंडिया का अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज है....
डिजिटल भारत l WhatsApp पर इस साल कई धमाकेदार फीचर्स लॉन्च होने वाले हैं, जिससे कॉलिंग, मैसेज...
डिजिटल भारत l अमूल फुल क्रीम दूध की कीमत अब 66 रुपये हो गई है. वहीं आधा...
डिजिटल भारत l अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में बार-बार नरमी देखने को मिल रही है, ...
डिजिटल भारत l भोजन में तड़का देने के लिए अधिकतर जीरे का इस्तेमाल किया जाता है. खासकर...
डिजिटल भारत l हाई कोर्ट ने पीएससी-2019 प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित परिणाम व पीएससी-2021 प्रारंभिक परीक्षा के...
डिजिटल भारत l आम बजट 2023-24 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इनकम टैक्स से जुड़े नियमों में...
डिजिटल भारत l वैसे तो फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये अक्सर...
