0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों और प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेता अनुराग शुक्ला और शफी खान ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में छात्रों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। छात्रावास भवन जर्जर हो चुके हैं, छतों से पानी टपक रहा है, प्लास्टर गिरने की स्थिति है और सरिया बाहर निकल आए हैं। शौचालयों की सफाई महीनों से नहीं हुई है जिससे पूरे परिसर में बदबू फैल रही है। वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण छात्रों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। गेट पर सुरक्षा गार्ड भी पिछले दो सालों से नहीं है, जिससे छात्र असुरक्षित महसूस करते हैं।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षाओं और परिणामों में विश्वविद्यालय की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। पिछले एक वर्ष से जारी विभिन्न परीक्षा परिणामों में बार-बार गड़बड़ी सामने आई है। हाल ही में घोषित एमबीए परीक्षा परिणाम में अधिकांश छात्रों को फेल कर दिया गया, जो गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।

ज्ञापन में एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव आयोजित करने की मांग की। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष छात्र संघ चुनाव कराने का प्रावधान है, लेकिन पिछले 8 वर्षों से मध्यप्रदेश में चुनाव नहीं हुए हैं, जबकि छात्रों से शुल्क वसूला जा रहा है। छात्र संघ चुनाव न केवल छात्रों के अधिकारों की रक्षा करते हैं बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक चेतना का भी विकास करते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %