0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

DB l नई दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र अमर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में पूर्व घरेलू सहायक को मुख्य संदिग्ध माना है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, युवती घर में अकेली थी जब उसके माता-पिता सुबह वॉक और जिम के लिए निकले थे। जब वे लौटे तो बेटी को अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई है।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव पर सिर और गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि हत्या से पहले मारपीट की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें एक संदिग्ध युवक घर में प्रवेश करता दिखाई दिया है। परिजनों ने उसकी पहचान पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा के रूप में की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी को करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था, क्योंकि वह घर के सामान में हेराफेरी करता था। पुलिस को शक है कि उसने बदला लेने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *