0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में जबलपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि: देश में 5वीं सबसे स्वच्छ सिटी बना

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम जबलपुर ने शानदार छलांग लगाते हुए देश की 5वीं सबसे स्वच्छ सिटी बनने का गौरव हासिल किया है। यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू, सचिव श्रीनिवास आर. कटिकेटला एवं संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा भी उपस्थित रहे।

यह सफलता नगर के कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता का परिणाम है। महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” के दूरदर्शी मार्गदर्शन और निगमायुक्त प्रीति यादव की मजबूत प्रशासनिक शैली से यह सपना साकार हुआ। नगर निगम जबलपुर को 7 स्टार रेटिंग, वॉटर प्लस, और गार्बेज फ्री सिटी के खिताब भी प्राप्त हुए हैं।

महापौर और निगमायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए शहरवासियों को नायक बताते हुए स्वच्छता प्रभारी रजनी साहू, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, नोडल अधिकारी संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा समेत संपूर्ण टीम को श्रेय दिया। निगमायुक्त ने बताया कि जबलपुर ने 11,989 अंकों के साथ 96% स्कोर प्राप्त किया, जिसमें गार्बेज फ्री सिटी और ODF के लिए 100% अंक हासिल किए गए।

इस अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कंजरवेंसी सफाई, सौंदर्यीकरण, ग्रीन वॉल, डिवाइडर पेंटिंग, फाउंटेन निर्माण, सार्वजनिक प्रसाधनों की सुविधा, पौधारोपण, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, और एसटीपी प्लांट की स्थापना जैसे अनेक कार्य किए गए। इन प्रयासों से न केवल शहर की सफाई बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सफलता प्राप्त हुई।

महापौर-निगमायुक्त का सपना अब साकार हो चुका है, वे 13वीं रैंक से शहर को 5वें स्थान पर लाए हैं और अब लक्ष्य देश में पहले स्थान पर आने का है। इसके लिए माइक्रो प्लानिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %