0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर द्वारा संचालित कन्या विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने एक सराहनीय और नवाचारपूर्ण पहल की है। निगमायुक्त के निर्देश पर शहर की चार कन्या शालाओं—गोविंदगंज, घमापुर, तिलवारा और गौरीघाट—में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं, ताकि छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड की सुविधा मिल सके।

इन मशीनों की स्थापना सी.एस.आर. फंड के अंतर्गत आई.डी.बी.आई. बैंक के सहयोग से की गई है। बैंक द्वारा प्रदान की गई वेंडिंग मशीनों का वितरण नगर निगम एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालयों के प्राचार्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देशित किया कि छात्राओं को नियमित रूप से इस सुविधा का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

यह पहल छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान कई बच्चियों की स्कूल उपस्थिति प्रभावित होती है, ऐसे में सेनेटरी पैड की सुविधा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रह सकेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि सेनेटरी पैड आज बच्चियों के लिए एक बुनियादी जरूरत है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और वे एक स्वस्थ जीवन के साथ मानसिक रूप से भी स्वच्छ और केंद्रित रहकर पढ़ाई कर सकती हैं।

यह पहल न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि किशोरियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %