0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

जबलपुर। शहर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, जून में पहले ही वर्षा का औसत कोटा पूरा हो चुका है, और अब जुलाई में भी जमकर बारिश के आसार हैं। इस अनुमान को और अधिक बल तब मिला जब शहर के कई हिस्सों में पीले मेंढक देखे गए – जिन्हें परंपरागत रूप से अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम आने वाले तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा, जिसका सीधा असर जबलपुर और आस-पास के जिलों में देखने को मिलेगा। हालांकि अभी शहर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

शहर में हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में भी तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 27.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बीते 24 घंटों में 5.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि मानसून सीज़न में अब तक 214.6 मिमी (करीब 8.5 इंच) वर्षा हो चुकी है।

लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी के जलस्तर में भी इजाफा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, नदी में पावर जेनरेशन के बाद बांध से प्रति सेकंड 188 घन मीटर की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की नजर जलस्तर पर बनी हुई है, और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %