0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की Maruti Suzuki e-VITARA: भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV, 100 देशों में होगी निर्यात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में देश की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को लॉन्च किया। यह कार भारत में बनी पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे जापान और यूरोप समेत 100 से ज्यादा देशों में भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने e-VITARA की असेंबली लाइन का उद्घाटन किया और साथ ही TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट का भी शुभारंभ किया।

यह बैटरी प्लांट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यहां बने 80% से ज्यादा बैटरी पैक घरेलू स्तर पर तैयार होंगे, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इंपोर्ट पर निर्भरता घटेगी। हंसलपुर प्लांट पहले से 7.5 लाख यूनिट्स सालाना उत्पादन क्षमता रखता है और अब e-VITARA की शुरुआत से इसमें और बढ़ोतरी होगी।


नई e-VITARA का डिजाइन पिछले साल पेश हुए eVX कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसमें ट्राई-स्लैश LED लाइट्स, आगे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और सी-पिलर पर रियर डोर हैंडल दिए गए हैं। गाड़ी की लंबाई 4,275 मिमी और व्हीलबेस 2,700 मिमी है, जो इसे हुंडई क्रेटा से बड़ा बनाती है।

कार में लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है, जो दो वेरिएंट्स – 49kWh और 61kWh – में उपलब्ध होगी। बड़ा बैटरी पैक ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ आएगा, जिसे कंपनी ऑल ग्रिप-ई नाम से पेश कर रही है। एक बार चार्ज पर यह SUV 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी।


e-VITARA की शुरुआती कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। 61kWh वाले वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये और AWD वर्जन की 30 लाख रुपये तक हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV, हुंडई क्रेटा EV, एमजी ZS EV और महिंद्रा BE 6 से होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि यह पहल भारत को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में नई दिशा देगी, लाखों युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगी और देश को हरे-भरे भविष्य की ओर ले जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %