0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

DB l प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से ऐलान किया था कि जल्द ही GST में बड़े सुधार होंगे और आम जनता को दिवाली पर डबल तोहफा मिलेगा। अब GST 2.0 Reforms के तहत 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म कर दिए जाएंगे और केवल 5% व 18% स्लैब रहेंगे। इससे रोजमर्रा की जरूरत का सामान सस्ता हो जाएगा। ब्रोकरेज फर्म Ambit Capital की रिपोर्ट के मुताबिक पैकेज्ड डेयरी प्रोडक्ट, जूस, मांस, मसाले, कॉफी, कपड़े, जूते, दवाएं और घी जैसी चीजें अब 12% से घटकर 5% पर आ सकती हैं। वहीं टीवी, एसी और सीमेंट जैसे उत्पाद 28% से घटकर 18% स्लैब में आ सकते हैं।

सबसे बड़ा असर सीमेंट पर होगा, जिस पर फिलहाल 28% टैक्स लगता है। लंबे समय से कंस्ट्रक्शन सेक्टर इसे कम करने की मांग कर रहा था। अब यदि यह 18% पर आ जाता है, तो मकान और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की लागत कम हो सकती है। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस को भी टैक्स से राहत मिल सकती है, जिससे प्रीमियम घटेगा।

हालांकि लग्जरी कारों, पान मसाला, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक जैसे उत्पादों पर टैक्स बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% तक किया जा सकता है। इससे सरकार को रेवन्यू का घाटा भरने में मदद मिलेगी, क्योंकि अनुमान है कि इन सुधारों से 0.7 से 1.8 ट्रिलियन रुपये तक का राजस्व नुकसान हो सकता है।

नीचे प्रस्तावित बदलावों को एक नज़र में देखें:

वस्तु/सेवाकरेंट GSTप्रस्तावित GST
पैकेज्ड डेयरी प्रोडक्ट12%5%
फलों के जूस (पैक्ड)12%5%
पैकेज्ड मांस/मसाले (सॉस)12%5%
प्रोसेस्ड कॉफी12%5%
कपड़े और जूते12%5%
दवाएं, घी और मक्खन12%5%
टीवी, एसी28%18%
सीमेंट28%18%
हेल्थ/लाइफ इंश्योरेंस18%0% या 5%
लग्जरी कारें, तंबाकू, पान मसाला28%40% (प्रस्तावित)

जीएसटी काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को होने वाली है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा। आम लोगों के लिए यह सुधार राहत लेकर आ सकते हैं, जबकि लग्जरी और हानिकारक उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %