0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

रेलवे नौकरी का झांसा देकर महिला से ढाई लाख की ठगी, होम मिनिस्ट्री का अफसर बन कर दिया धोखा

जबलपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को होम मिनिस्ट्री का कर्मचारी बताकर महिला को लगातार कॉल और मैसेज कर विश्वास में लिया और बेटी को सरकारी नौकरी से ब्लैकलिस्ट कराने की धमकी देकर रुपये ट्रांसफर कराने पर मजबूर किया।

थाना मदन महल प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि पीड़िता श्रीमती माधुरी देशपांडे, निवासी स्नेहनगर, ने सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को दिल्ली निवासी अनुराग ठाकरे बताकर कहा कि वह होम मिनिस्ट्री में कार्यरत है और उनकी बेटी की रेलवे में नौकरी लगवा सकता है। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने 6 दिसंबर 2024 से 13 फरवरी 2025 तक कुल 174 बार यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख 56 हजार 155 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए।

पैसे नहीं देने पर आरोपी महिला की बेटी को सरकारी नौकरियों में ब्लैकलिस्ट करने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी देता रहा। महिला जिन खातों में पैसे भेज रही थी, वे कोटक महिंद्रा बैंक के सूरज राजेन्द्र यादव और यूनियन बैंक के अभय चंगदेव थोराट के नाम पर पाए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %