0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second

BHAU GANG ने यूट्यूबर एल्विश यादव को दी गोली से चेतावनी, पुलिस ने शुरू की जांच

DB । गुरुग्राम मशहूर यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात बदमाशों ने रविवार तड़के गोलियों की बौछार कर दी। घटना सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर के बाहर हुई। बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गोलियां घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर की दीवारों पर लगीं।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर बाइक से फरार हो गए। दो बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जबकि तीसरा कुछ दूरी पर खड़ा नजर आया। पुलिस ने इस वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि एल्विश यादव पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्रमोशन कर रहे थे। पोस्ट में लिखा गया है –
एल्विश यादव के घर आज जो गोली चली है, वो हमने नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलवाई है. इसको आज हमने अपना परिचय दिया है, सट्टे का प्रमोशन करके बहुतों के घर बर्बाद करने के लिए. जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको वार्निंग है। जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिल गया, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है। तो जो भी सट्टे वाले हैं, वो तैयार रहें। इस पोस्ट में लगी तस्वीर में सबसे नीचे लिखा है- BHAU GANG SINCE 2020.

हमले के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य घर पर थे। एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि वे घटना के समय सो रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले कभी किसी से धमकी नहीं मिली थी।

गुरुग्राम पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि शूटरों ने करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 “भाऊ गैंग” का नाम इससे पहले भी सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गैंग ने पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली और आसपास कई कारोबारियों के घर पर फायरिंग कर रंगदारी वसूली की घटनाएं अंजाम दी हैं। अक्सर शूटर फायरिंग के बाद एक पर्चा छोड़ जाते हैं, जिस पर लिखा होता है – “BHAU GANG SINCE 2020”।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %