जबलपुर। उच्च स्तरीय टंकियों के कन्टेनर की सफाई कार्यो के कारण दिनांक 19 जून से 04 जुलाई 2025 तक सायंकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से अवरूद्ध रहेगी
कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार नगर में स्थापित उच्च स्तरीय टंकियों के कन्टेनर की सफाई का अतिमहत्वपूर्ण कार्य तिथिवार किया जाना है,
जिसमें दिनांक 19 जून – मेडिकल टंकी, ग्वारीघाट टंकी, एवं टाउन हॉल टंकी,
20 जून – को बिड़ला धर्मशाला टंकी, ललपुर परिसर टंकी एवं मदार छल्ला टंकी,
21 जून – को त्रिपुरी टंकी, बादशाह हलवाई मंदिर टंकी, एवं दंगल मैदान टंकी,
23 जून – को वेदी नगर टंकी, भीम नगर टंकी, एवं भानतलैया टंकी,
24 जून – को गुलौआ टंकी, गुप्तेश्वर टंकी, सिद्धबाबा टंकी, सम्प,
25 जून – को मदर टेरेसा टंकी, शारदा नगर टंकी, एवं करिया पाथर टंकी, सम्प,
26 जून – को मनमोहन नगर टंकी, एस.बी.आई. टंकी एवं भोला नगर टंकी,
27 जून – को लेमा गार्डन टंकी, हाथीताल टंकी एवं लक्ष्मीपुर टंकी,
28 जून – को आनंद नगर टंकी, कटंगा टंकी, एवं कोतवाली टंकी,
30 जून – को मोतीनाला टंकी, सिविल लाईन टंकी एवं मिल्क स्कीम टंकी,
1 जुलाई – को फूटाताल टंकी, सर्वोदय टंकी एवं किलकारी गार्डन टंकी,
2 जुलाई – को श्रीनाथ टंकी, रामेश्वरम टंकी एवं पी.एस.एम. टंकी,
3 जुलाई – को राजीव नगर टंकी बाबा की कुटिया, राईट टाउन टंकी, एवं भॅंवरताल टंकी एवं दिनांक
4 जुलाई – को न्यू शोभापुर निर्मलचंद जैन वार्ड, बेलबाग टंकी एवं सर्वोदय टंकी क्रमांक 2 नई आदि उक्त तिथियों को टंकियों से शाम की जलापूर्ति आंशिक रूप से अवरूद्ध रहेगी।
उक्त अतिमहात्वपूर्ण कार्य के सम्पादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है।
