जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले पिंक सिटी क्षेत्र एवं उसके आस पास के इलाकों के अतिक्रणों को हटाने की कार्रवाई की गयी।
यह कार्रवाई वर्षाऋतु के दौरान वर्षाजल निकासी की व्यवस्था में कोई भी अतिक्रमण अवरोध उत्पन्न न करे जिसके कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। अब इन क्षेत्रों में वर्षाऋतु के दौरान वर्षाजल की निकासी सुगमता पूर्वक हो सकेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।
कार्यवाही भवन शाखा और अतिक्रमण विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, उपयंत्री अभिषेक तिवारी, समयपाल दनैया कोरी अतिक्रमण दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी उपस्थित रहे।
मनीष तड़से ने बताया कि नाले के किनारे पक्के निर्माण को भवन शाखा द्वारा 307 (2) एवं 307 (3) के नोटिस जारी कर नाले की जगह पर स्थापित पक्के निर्माण को हटाया गया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा पिंक सिटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने अतिक्रमण के कारण वर्षा जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने की संभावना व्यक्त की थी, इसके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध रूप से अतिक्रमण कर निकासी की व्यवस्था को अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे।
निर्देशों के परिपालन में आज उक्त कार्रवाई की गयी।
