0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

जबलपुर, चौधरी बस्ती, चंडाल भाटा में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से चल रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन को आखिरकार प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए समाधान निकाला।

शराब दुकान के पास हुए विवाद में युवक सागर चौधरी की मृत्यु के बाद घटना के विरोध में क्षेत्रीय जनों ने पूर्व पार्षद जितिन राज के नेतृत्व में शराब दुकान के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। लगभग 36 घंटे तक चला यह धरना तब समाप्त किया गया जब शराब ठेकेदार द्वारा 15 दिन के भीतर शराब दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया गया।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बुज़ुर्ग और युवा पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। आंदोलनकारी नागरिकों को लिखित में यह आश्वासन दिया गया कि 15 दिन के भीतर कार्रवाई की जाएगी, इसी के साथ धरना आज शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।

स्थानीय निवासियों का कहना था कि शराब दुकान रिहायशी इलाके, विद्यालय, और मंदिर के पास होने से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। महिलाओं और बच्चों को असुविधा हो रही थी और आए दिन नशे में धुत लोगों के कारण माहौल बिगड़ता जा रहा था।
धरना समाप्ति के बाद लोगों ने कहा “हम प्रशासन के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %