0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्लेन 242 यात्री सवार थे, हादसे के वक्त प्लेन में दो पायलट और 10 सहायक स्टाफ भी मौजूद थे। विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल थे और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। 242 लोगो मे 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई, 7 पुर्तगाली नागरिक थे एयर इंडिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश के बाद कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं।
फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसके 5 मिनट बाद क्रैश हो गया।

अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना के आधार पर अहमदाबाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना नियमित परिचालन के दौरान हुई, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया की गई। अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने घटनास्थल पर पांच से अधिक अग्निशमन वाहन तैनात किए।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि अलर्ट के बाद दमकल गाड़ियों को तुरंत तैनात किया गया और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विभिन्न शहर प्रभागों से पांच से अधिक अग्निशमन वाहनों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। एहतियात के तौर पर आग पर नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं।”

अभी तक, प्लेन के किसी यात्री और सहायक स्टाफ के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है, विमान रिहाइशी इलाक़े में गिरा इसलिए आमजन का हताहात की भी आशंका है।

घटना का कारण और विमान को हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जबकि एक तकनीकी टीम स्थिति का आकलन कर रही है।
एयर इंडिया ने ट्वीट कर यात्रियों की जानकारी के लिए एक नंबर भी जारी किया है – 18005691444

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %