DB l मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा अजाक्स मंच से दिए गए विवादित बयान ने पूरे प्रदेश में भारी नाराज़गी पैदा कर दी है। की बहू–बेटियों को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शनों की लहर तेज हो गई है। राजधानी भोपाल से शुरू हुआ यह विरोध अब जबलपुर, इंदौर, सागर, रीवा और ग्वालियर तक फैल चुका है।
जबलपुर में बुधवार को ब्राह्मण एकता मंच, सर्वब्राह्मण समाज, परशुराम वंशज और अनेक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने संतोष वर्मा के खिलाफ नारे लगाए और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। समाज प्रतिनिधियों का कहना है कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ऐसी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाती है।

मामला तब भड़का जब संतोष वर्मा ने भोपाल के डॉ. अंबेडकर मैदान में आयोजित अजाक्स की बैठक में कहा—“जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे समाज के लड़के को न दे दे, तब तक रोटी-बेटी का रिश्ता नहीं बनेगा।” इस बयान को समाज ने अपमानजनक और भड़काऊ बताया है। जबलपुर के घंटाघर में जुटे ब्राह्मण संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की, तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
