Ax 4 मिशन की शुरुआत अत्यधिक उत्साहजनक है भारत के अंतरिक्ष सफर के लिए एक नया मुकाम है। हालांकि तकनीकी देरी आनंद को थोड़ा टाल रही है, लेकिन लॉन्च के लिए आवश्यक सभी सावधानियाँ और योजनाएँ अब पूरी पारदर्शिता से की जा रही हैं।
यह Axiom Space, NASA, और SpaceX का सहयोगी निजी मानवयुक्त मिशन है, जिसका उद्देश्य ISS (International Space Station) में भेजना है मिशन में भारतीय वायुसेना के Group Captain Shubhanshu Shukla मिशन पायलट हैं, वह राकेश शर्मा के बाद भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे ।
शुरुआती योजना के अनुसार, लॉन्च June 8, 2025 को 9:11 AM ET (भारत में शाम करीब 6:40 PM IST) का समय तय था, बाद में इसे June 10 को 8:22 AM ET (शाम 5:52 PM IST) तक स्थगित किया गया ।
पर हाल ही में ओक्सीजेन (LOx) लीकेज के कारण इसे और आगे बढ़ा दिया गया ।लॉन्च से पहले स्टैटिक फायर परीक्षण (hot test) के दौरान रॉकेट के बूस्टर में लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) का रिसाव (लीक) पाया गया, जांच में यह रिसाव प्रपल्शन बे (propulsion bay) में हुआ तकनीकी निरीक्षण के दौरान SpaceX व ISRO की टीम ने इसे गंभीर पाया।
Space X और ISRO ने कहा है कि जब तक समस्या का सुधार नहीं हो जाता, लॉन्च आगे टाला जाएगा । कुल 60 वैज्ञानिक प्रयोगों का सेट अप है—जिसमें भारत, पोलैंड, हंगरी समेत 31 देशों का योगदान होगा भारत के लिए यह गर्व की बात है, क्योंकि यह 1984 के बाद ISRO के किसी अधिकारी का पहला अंतरिक्ष मिशन है ।
शुभान्शु शुक्ला की ज़िम्मेदारी में मध्ध्यस्थ-ग्रेविटी में पौधों, सेल्स, इंसुलिन-संबंधी और Tardigrade जैसे सूक्ष्म जीवों पर अनुसंधान भी शामिल है ।
सभी तकनी समस्याएँ हटने व रेंज की उपलब्धता पर SpaceX नई तिथि घोषित करेगा।
