0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

मु्ंबई । आखिरकर शादी के बंधन में एक्टर कबीर दुहन सिंह बंध गए हैं। जी हां, साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर कबीर दुहन सिंह की शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में एक्टर की शादी, वरमाला सेरेमनी जैसी तमाम रस्में कैप्चर हैं। कबीर ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज को शेयर किया और अपनी दुल्हनिया से फैंस को रूबरू करवाया है। जानिए कौन हैं ‘शंकुतलम’ एक्टर की दुल्हनिया। क्रीम रंग की शेरवानी में दूल्हे बन कबीर दुहन सिंह ने अपने जीवन की इस नई पारी की शुरुआत की। वहीं कबीर की दुल्हनिया लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी नजर आईं। फरीदाबाद के एक होटल में परिवारवालों और दोस्तो के बीच कबीर दुहन सिंह ने शादी की। इस शादी में हरियाणा के नामी हस्तियों ने भी शिरकत की।

कबीर दुहन सिंह की पत्नी का नाम सीमा है। दोनों ने सोशल मीडिया के सामने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। कबीर ने कहा, ‘मैं बहुत खुश और विनम्र महसूस कर रहा हूं। जीवन के इस नए सफर के लिए मैं भगवान और आप सबके प्यार का आभारी हूं। सीमा एक बहुत अच्छी पत्नी हैं और मैं उनके लाइफ का सबसे बड़ा हीरो हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें