0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

DB l देश में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क मोड पर हैं। रेलवे से लेकर राजधानी तक, हर स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद अब मुंबई से वाराणसी जा रही महानगरी एक्सप्रेस (22177) में आतंक का साया मंडराता दिखा। ट्रेन के जनरल कोच के शौचालय में किसी अज्ञात व्यक्ति ने “पाक जिंदाबाद” और “12/11 को रेल धमाका” जैसे संदेश लिख दिए। जैसे ही यह बात फैली, यात्रियों में हड़कंप मच गया और रेलवे प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए।

सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड हरकत में आए। ट्रेन को भुसावल और इटारसी में रोका गया, जहां सघन जांच की गई। इसके बाद जबलपुर पहुंचने पर हर कोच, हर सीट, और हर कोने की जांच की गई। यात्रियों से पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामग्री बरामद नहीं हुई। करीब 20 मिनट की जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह किसी की शरारत या माहौल बिगाड़ने की साजिश हो सकती है, लेकिन सुरक्षा से किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा। पूरे रेलवे रूट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, दिल्ली में हुए लाल किला धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसियों के अनुसार डॉ. उमर नबी ने 6 दिसंबर, बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर हमला करने की योजना बनाई थी। उसने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से मुलाकात की और विस्फोटक जुटाए थे। सरकार ने इस धमाके को स्पष्ट रूप से आतंकी हमला बताया है।

लोगों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस या आरपीएफ को दें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %