0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

DB l बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। नवादा में आयोजित बड़ी रैली में तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि विपक्ष अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करेगा। तेजस्वी ने कहा – अगली बार हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।”

यह बयान INDIA गठबंधन के भीतर लंबे समय से चल रहे पीएम चेहरे को लेकर असमंजस पर बड़ा संकेत माना जा रहा है। 2024 लोकसभा चुनावों में विपक्ष बिना किसी चेहरे के उतरा था, लेकिन अब गठबंधन राहुल गांधी को आगे बढ़ाने की कोशिश करता दिख रहा है।

रैली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के नाम पर 65 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह “वोट चोरी” की साजिश है। राहुल ने तंज कसते हुए कहा – जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी पैकेज लाते हैं, वैसे ही चुनाव आयोग बिहार के लिए नया पैकेज लेकर आया है – SIR, जो वोट चोरी का नया रूप है।”

इस दौरान नवादा में बीजेपी समर्थकों ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। राहुल ने गाड़ी रोककर उन्हें थम्स-अप किया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। हालांकि गया जिले के वजीरगंज में विवाद भी हुआ, जहां राहुल गांधी मंदिर में पूजा-अर्चना करने नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोग नाराज हो गए और “बीजेपी जिंदाबाद” के नारे लगे।

‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत सासाराम से हुई थी और यह औरंगाबाद होते हुए गया व नवादा तक पहुंची। आने वाले दिनों में यात्रा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी। विपक्ष इसे न सिर्फ मताधिकार बचाने की लड़ाई बता रहा है, बल्कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा प्रोजेक्ट करने की तैयारी भी कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %