0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

DB । खजुराहो से एयरलिफ्ट कर जबलपुर लाया गया 4 हाथ-4 पैर वाला नवजात, हालत गंभीर ।

जबलपुर। छतरपुर जिले के लवकुशनगर में 23 अगस्त को एक महिला ने ऐसे नवजात को जन्म दिया, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। जन्म के बाद नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पहले खजुराहो और वहां से एयरलिफ्ट कर जबलपुर लाया गया।

नवजात को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। चिकित्सकों के अनुसार नवजात का वजन करीब 3 किलोग्राम है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गर्भ में दो बच्चों के विकास से जुड़ा मामला

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती जांच में यह कंजॉइन्ड ट्विन्स (जुड़े हुए जुड़वां) का बेहद दुर्लभ मामला प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि गर्भ में दो भ्रूण विकसित हो रहे थे, लेकिन विकास के शुरुआती चरण में दोनों पूरी तरह अलग नहीं हो सके।

इसके चलते एक भ्रूण का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया और उसके धड़ व अतिरिक्त अंग मुख्य नवजात के शरीर से जुड़े रह गए। इसी कारण नवजात में चार हाथ और चार पैर जैसी असामान्य शारीरिक संरचना दिखाई दे रही है।

विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार

छतरपुर से रेफर किए जाने के बाद नवजात को खजुराहो ले जाया गया, जहां से उसे एयरलिफ्ट कर जबलपुर पहुंचाया गया। फिलहाल पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम नवजात की स्थिति और शारीरिक संरचना का विस्तृत चिकित्सकीय आकलन कर रही है।

डॉ. अरविंद शर्मा, अधीक्षक, मेडिकल अस्पताल के अनुसार नवजात की हालत गंभीर है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

यह मामला मेडिकल साइंस की दृष्टि से अत्यंत जटिल और दुर्लभ माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *